चांदनी चाँद को प्यार का फलसफा सिखा रही थी ,
पल पल तेरे संग जीने कीअभिलाषा है ,
सूरत है , सीरत है , ख्वाइश भी है
एतबार और रस्मो की लड़ाई भी है
उसे दिल में मचलते अरमान बता रही थी ,
धड़कन बेताब है कोई अधूरी आशा है !
कोई दूर से बैठा देख रहा तेरी आस है ,
उसकी जिंदगी तेरी चाहत के नाम है !!
दिल में तेरे नाम का जलता चिराग है ,
लब फडफाड़ते है जैसे मेघ मल्हार है !
मुस्कुराती है जैसे मौसमे बहार है ,
आँखों से उसकी बस झलकता प्यार है !!
तुझको ही भाई है, सांसो में समायी है ,
हौले हौले से तेरी जिंदगी में आई है !
जजबातों का तूफ़ान साथ लायी है ,
वो प्यार से तुझमे सिमट आई है !
सूरत है , सीरत है , ख्वाइश भी है
एतबार और रस्मो की लड़ाई भी है
साथ जीने मरने की ख्वाइश भी है
तेरे उसके प्यार की अजमाइश भी है
देना है तुझको साथ उसका ये मेरे हमदम
साहिल पे पूहुचाना है ये मेरे जाने मन
चांदनी चाँद को प्यार का फलसफा सिखा रही थी ,
अपने दिल में मचलते अरमान बता रही थी ,